जैतहरी । नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष रविंद्र राठौर पर पत्रकार कमलेश सिंह ने आरोप लगाते हुए जैतहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पत्र में पत्रकार ने आरोप लगाया है कि रविंद्र राठौर लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
पत्रकार कमलेश सिंह का कहना है कि उनकी हायवा कई वर्ष से मोजर् वेयर में चल रहा है जिसे नगर परिषद जैतहरी उपाध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आर ए बी कम्पनी को डरा धमका कर कमलेश सिंह की गाड़ी को लोडिंग देने से मना करवा रहा है | चूंकि गाड़ी फाइनेंस में है जिसका महीने का एक लाख किस्त जमा करना पड़ता है ड्राइवर का पेमेंट देना पड़ता है जिससे कमलेश सिंह मनसिक रूपे प्रताड़ित है
पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच कर रविंद्र राठौर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
आपको बता दे कहने को नेता गिरी समाज सेवा के लिए करते हैं लेकिन जैसा कि आरोप है किसी को इसतरह परेसान करने का तो ये समाज सेवा किसी भी एंगल से नहीं दिख रहे है चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस एसे नेताओ को पार्टी अपने आश्रय से दूर ही रखे तो भाला होगा पार्टियों का वर्ना वो दिन दूर नहीं जब इनके वजह से साफ सुथरे पार्टी भी दागदार हो जाता है और एसे कृत्य करने वाले नेताओ पर पार्टी की कार्यवाहि भी बनता है
ये मामला पहला नहीं है सूत्रों की माने तो नगर परिषद जैतहरी उपाध्याय मोजर् वेयर में चलने वाले अपने चहेते ट्रांसपोर्टरों को छोड़ कर सभी के साथ ऐसा ही कर रहे हैं इनका मोजर वेयर में चलने वाले वाहनों में अलग ही कानून चलता है जिससे मोजर वेयर के कई ट्रांसपोर्टर परेसान हो चुके हैं
सूत्रों की माने तो कई ट्रांसपोर्टर द्वारा बताया गया की मोजर् वेयर में गाड़ी लगवाने और निकलवाने का इनका पुराना धंधा है इसतरह ट्रांसपोर्टरों से मोटी रकम वसूलते हैं
मोजर वेयर के ट्रांसपोर्ट कम्पनी को हड़ताल और चक्का जाम की धमकी देकर डराते रहते हैं
आपको बताएं कि ये नर्मदा फ्लाई एस ट्रांसपोर्टर आनर एसोसिएट नाम से यूनियन बनाएं है जिसका विधान के विपरीत काम कर रहे हैं सूत्रों की माने तो इसमे भी नियम के विपरीत काम कर रहे हैं अगर कोई भी आम नागरिक मोजर् वेयर में लोन करके गाड़ी लाकर लगाने की कोशिश करे तो इनकी सहमती जरूरी है यही सुरु होता है मोटी लेनदेन
जैतहरी थाना प्रभारी
इस संबंध में सुपरवाइजर हैप्पी गर्ग को गाड़ी लोडिंग देने की फोन में समझाइश दे दिया गया है


