नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा नगर में निकाली गई तिंरगा यात्रा

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा बांकीमोंगरा में भारतीय सेना द्वारा चलाएं गये ” आपरेशन सिन्दूर” की सफलता तथा भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । यह तिंरगा यात्रा बांकीमोंगरा के पालिका परिसर से इंदिरा नगर होते हुए शांतिनगर, सोमवारी बाजार से मुख्य चौक पहुंचे जहां तिंरगा यात्रा में शामिल पालिका के अधिकारी – कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद , भारतीय सेना जिंदाबाद , भारत माता की जय , छत्तीसगढ़ महतारी की जय घोष के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया गया । जिसके बाद मुख्य चौक पहुंचे तिंरगा यात्रा पुनः नगर पालिका परिषद् पहुंचकर समाप्त हुआ । इस दौरान भारतीय सेना के शौर्य व सम्मान में तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने एकता और अखंडता का परिचय दिया । तिंरगा यात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा , पालिका के अधिकारी – कर्मचारीगण , सफाईकर्मी सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा , भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , सतीश झा , बबलू डहरिया एवं आम नागरिक शामिल हुए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...