।निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न

Date:

Share post:

  1. अनूपपुर 03 नवम्बर 2025/ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियाँ की जा रही हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार नवम्बर से चार दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक में मतदाताओं की जानकारी दर्ज करेंगे। मतदाताओं की अद्यतन जानकारी बीएलओ ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। इस संबंध में मास्टर ट्रेनरों द्वारा आज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में आयोजित प्रशिक्षण का अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बीएलओ को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में सभी बीएलओ को गणना पत्रक भरने, मतदाता के सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज तथा सत्यापन प्रक्रिया की बिन्दुवार जानकारी दी गई तथा मृत व्यक्तियों, स्थाई निवास छोड़ने वालों तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम पृथक करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बीएलओ को प्रत्येक ग्राम पंचायत में और शहरी क्षेत्र के वार्डों में मुनादी कराकर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के निर्देश दिए गए।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...