निष्पक्ष मतदान के लिए कोरकोमा के मतदाताओं को किया गया जागरूक

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में आज ग्राम कोरकामा के मतदाताओं के बीच स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समस्त ग्रामीणों ने संकल्प लिया की आने वाला विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष रूप से मतदान करेंगे। स्वीप प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी विधानसभाओं के ग्रामों में मतदाता जागरूकता का स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें मतदाता बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभा रहे है। इसी क्रम में कोरकोमा के मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बिना किसी भय और प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं ने शपथ लिया कि हम निर्वाचन में अपने मताधिकार का सही उपयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान करेंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...