पटवारी और कोटवार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-जिला दुर्ग के पाटन तहसील में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्राम रानीतराई निवासी प्रकाश चंद्र देवांगन ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी कि उनकी मां के नाम से खरीदी गई कृषि भूमि के प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए सुरपा के पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, बल्कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहते थे। सत्यापन के दौरान बातचीत में रकम घटाकर 70 हजार रुपये तय की गई। पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये देने की योजना बनाई गई।

एसीबी टीम ने आज, 24 दिसंबर 2024 को कार्रवाई करते हुए पटवारी चिन्मय अग्रवाल और उनके सहयोगी कोटवार भूषण लाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...