पत्नी के हत्यारे आरोपी को आजीवन कारावास एंव जुर्माना*

Date:

Share post:

लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि अभियुक्त समय लाल बैगा पिता स्व0 बडखू बैगा उम्र 50 वर्ष निवासी धनपुरी थाना कोतवाली अनूपपुर जिला अनूपपुर के द्वारा दिनांक 21.09.2023 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे की बीच अपनी पत्नी लेखनबाई को लडाई झगडा एंव कलह की वजह से घर पर रखे टंगिया से जानबूझ कर मार डाला। घटना के संबंध में दिनांक 22.09.2023 को अभियोक्त्री के पिता समनु बैगा ने थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट लिखवाई । उक्त अपराध के संबंध में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 453/2023 धारा 302 आई0पी0सी0 पंजीकृत किया गया और विवेचना करते हुये आरेापी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन उपरांत घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं मानव रक्त वाला टी शर्ट को पुलिस ने जप्त कर राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोग शाला सागर भेजा गया । मामले में पुलिस की ओर सेे न्यायालय में संपूर्ण विवेचना के उपरांत अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल महोदय कें न्यायालय ने सुनवाई की गयी जिसमें शासन की ओर से लेाक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने 24 साक्षियों के साक्ष्य कराये और 42 दस्तावेजों को परीक्षत कराया गया । साक्ष्य उपरांत शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए हत्या के आरोपी समय लाल बैगा को भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 302 मेें दोषी पाते हुए दोषसिद्ध ठहराया गया जिसमें आरोपी को आजीवन कारावास एवं 5,000/-रू0 जुर्माना से दंडित किया गया।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...