पत्रकार को धमकी देने वाले वन अधिकारी पर कार्रवाई, जांच के आदेश जारी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पत्रकार संदीप शुक्ला को धमकी देने वाले वन अधिकारी नरेश चन्द्र देवनाग पर अब कार्रवाई की गाज गिरी है।

अवैध वसूली का खुलासा करने वाले पत्रकार संदीप शुक्ला को 6 बार फोन कर धमकाने वाले नरेश चन्द्र देवनाग, जो सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी हैं, को अब उनके पद से हटाते हुए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, धमतरी वनमंडल के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

वन विभाग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नरेश चन्द्र देवनाग का व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करता है। यह एक सरकारी सेवक के लिए अशोभनीय आचरण है।

विभाग के आदेश के मुताबिक, घटना की गहन जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट उपनिदेशक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व को सौंपने को कहा गया है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...