परीक्षा : रसायन शास्त्र में घबराने की बजाए करे जमकर अभ्यास , शिक्षाविद् सरफराज , रसायन शास्त्र में मिलते हैं 100 में 100 अंक

Date:

Share post:

कोरबा -: रसायन शास्त्र विषय छात्र जीवन में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसे यह विषय पसंद है उसके लिए यह तो अत्यंत रोचक होता है लेकिन जिसे रसायन शास्त्र हल करने में परेशानी आती है इसके लिए यह किसी मुश्किल से कम नहीं। आगामी 1 मार्च से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ हो रही है

एकाग्र होकर पढ़ें

इकरा क्लासेज के संचालक एवं रसायन शास्त्र के शिक्षाविद सरफराज ने बताया सीजी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं आया है जिससे विद्यार्थियों को कोई नई रणनीति बनानी पड़े रसायन शास्त्र के विषय में शत प्रतिशत अंक लाना संभव है 4 एवं 5 अंकों के प्रश्न तीनों सेट में एक जैसे ही होते हैं और इसके लिए बड़े प्रश्नों के अभ्यास की आवश्यकता होती है जिससे अंक आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं ।

अंकिक प्रश्नों के लिए विलयन , विद्युत रसायन एवं रासायनिक बलगतिकी का अभ्यास करें और 1 अंक 2 अंक एवं 3 अंकों के लिए क्रमशः छोटे-छोटे पॉइंट्स व मध्यम तथ्यों को पढ़ें , इसी रणनीति से अध्ययन करने पर निश्चित ही अच्छे परिणामों की उम्मीद बढ़ जाती है । अधिकांश विद्यार्थी कार्बनिक रसायन में उलझ जाते हैं जिसे दूर करने के लिए रसायन शास्त्र  विषय के विशेषज्ञ सरफराज ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं

उपयोगी टिप्स

1. पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को अच्छे से पढ़ें एवं प्रत्येक प्रश्न को हल करें

2. ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के सारे फार्मूले एवं नेम्ड रिएक्शन को एक स्थान पर लिख कर रखें जिन्हें निरंतर याद करते रहे

3. अंतिम समय में नए टॉपिक का अध्ययन बिल्कुल भी ना करें

4.  डाउट का तत्काल समाधान करें

5.  कमजोर पहलू को पहचान कर उस टॉपिक के प्रश्नों को ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...