पार्षद अमरजीत सिंह के समर्थन में कांग्रेसी पार्षदों ने प्रभारी मंत्री और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को सौंपा ज्ञापन , न्याय नहीं मिलने पर सामूहिक इस्तीफे की कही बात

Date:

Share post:

कोरबा -: आज शुक्रवार को जिले के प्रवास पर पंहुचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एवं कोरबा जिला प्रभारी शिवकुमार डहरिया से कोरबा पश्चिम क्षेत्र के पार्षद एवं वार्डवासियों ने मुलाकात कर कोरबा नगर निगम एमआईसी सदस्य व वार्ड क्र. 59 पार्षद अमरजीत सिंह के समर्थन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पार्षदों ने बताया की बीते 3 से 4 माह पूर्व कुसमुंडा खदान में हुए मारपीट में बेवजह क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह का नाम शामिल कर उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर झूठे मामले में फंसाया गया है, जबकि जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ उस वक्त पार्षद अमरजीत सिंह एमआईसी सदस्यों की मीटिंग में कोरबा में उपस्थित थे, ऐसे में पुलिस ने बिना जांच किए उनका नाम इस घटनाक्रम से जोड़कर उनके खिलाफ अपराध दायर कर दिया। अपराध पंजीबद्ध करने के पश्चात से पुलिस द्वारा लगातार कुसमुंडा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय एवं पार्षद अमरजीत के निवास में जाकर कार्यकर्ताओं एवं परिजनों को परेशान किया जा रहा है जिसकी शिकायत हमने आज प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एवं जिला प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया को ज्ञापन सौंपा है, जल्द से जल्द हमारे पार्षद अमरजीत सिंह को इस मामले में न्याय देते हुए इस झूठे मामले से उनका नाम हटाया जाए अगर ऐसा नहीं होता तो हम सभी क्षेत्र के पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण अपने अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...