पुलिस आरक्षक भर्ती स्थगित करना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : माकपा

Date:

Share post:

7.54 लाख अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, बिना देरी नई परीक्षा तिथि घोषित करे सरकार : जसविंदर सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती परीक्षा को अचानक स्थगित किए जाने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भाजपा की मोहन यादव सरकार और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। माकपा ने इसे प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय और उनके सपनों के साथ भद्दा मजाक करार दिया है।

माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने जारी बयान में कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 19 से 22 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होनी थी। इसके लिए प्रदेश के 7.54 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभ्यर्थी कई महीनों से कोचिंग संस्थानों में हजारों रुपये खर्च कर दिन-रात परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। ऐसे समय में अचानक परीक्षा स्थगित कर देना युवाओं की मेहनत, समय और आर्थिक संसाधनों के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से 250 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया है। लाखों अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये शुल्क के रूप में वसूलने के बावजूद परीक्षा आयोजित करने की समुचित व्यवस्था नहीं कर पाना सरकार और कर्मचारी चयन मंडल की गंभीर प्रशासनिक विफलता को उजागर करता है।

भर्ती के लिए लाखों आवेदन, बेरोजगारी की भयावह तस्वीर

जसविंदर सिंह ने कहा कि 7,500 पुलिस आरक्षकों के पदों के लिए 7.54 लाख आवेदन प्राप्त होना प्रदेश में बेरोजगारी की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आवेदकों में 42 पीएचडी धारक, 11,961 इंजीनियर, 51,381 स्नातकोत्तर और 3.26 लाख स्नातक अभ्यर्थी शामिल हैं। यह स्थिति बताती है कि उच्च शिक्षित युवा भी रोजगार के सीमित अवसरों के कारण सरकारी नौकरियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की परीक्षा आयोजित कराने में अक्षमता और अव्यवस्था का खामियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने अपनी पढ़ाई, समय और मेहनत इस भर्ती के लिए समर्पित की थी, लेकिन परीक्षा स्थगित होने से उनमें निराशा और अनिश्चितता पैदा हो गई है।

माकपा की मांग : तत्काल घोषित हो नई परीक्षा तिथि

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश सरकार और कर्मचारी चयन मंडल से मांग की है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथि तत्काल घोषित की जाए, परीक्षा स्थगित करने के स्पष्ट कारण सार्वजनिक किए जाएं तथा अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

माकपा ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बंद होना चाहिए। सरकार केवल भर्ती के विज्ञापन जारी करने तक सीमित न रहे, बल्कि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी भी निभाएं

      Related articles

      (छ.ग.) जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा जिला स्तरीय आंदोलन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी देवी साहू जी...

      सक्ती।जिला सक्ती में छ.ग. जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा किया गया तीन दिवसीय आंदोलन गुरुवार को...

      ग्राम पंचायत सिंघरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की धूम, बलि-वामन प्रसंग, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल

      मालखरौदा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)। दिनांक 21 नवंबर 2026। ग्राम पंचायत सिंघरा में 17 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक...

      सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक (मीटिंग) का आयोजन किया जा रहा है। सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य...

      *📢 आवश्यक सूचना: आउटसोर्स कर्मचारी मीटिंगसभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि एक महत्वपूर्ण बैठक (मीटिंग)...

      शिवराज के जमाने में तुरंत होता था निराकरण, मोहन सरकार में CM हेल्पलाइन सिर्फ दिखावा बनकर रह गई – युवा नेता सत्यनारायण राठौर*

      *शिवराज के जमाने में तुरंत होता था निराकरण, मोहन सरकार में CM हेल्पलाइन सिर्फ दिखावा बनकर रह गई...