पुलिस ने मवेशी तस्करी का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 69 मवेशी बरामद

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जांजगीर -चांपा;-जिले के पामगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 69 मवेशियों को बरामद कर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक, कार और बाइक को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जौरेला से ढाबाडीह जाने वाले रास्ते पर खेत किनारे एक ट्रक में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पामगढ़ पुलिस ने दबिश दी और मवेशियों की तस्करी में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास बंजारे, रामकिशुन टंडन, रामेश्वर प्रसाद शास्त्री, दीपक कांत, मंजीत जांगड़े और देवराज भुआर्य के रूप में हुई है। इनमें से 3 आरोपी मुंगेली जिले, 2 जांजगीर-चांपा जिले और 1 मोहला-मानपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...