प्रधानमंत्री मोदी की बेहद सफल यात्रा के बाद मिलकर काम करेंगे अमेरिका-भारत : अमेरिकी अधिकारी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/विदेश:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा “बहुत सफल” रही और बाइडन प्रशासन इस “बेहद महत्वपूर्ण” द्विपक्षीय संबंधों को गहरा व मजबूत करने के लिए भारत में भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने 20-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया। रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के दौरान कई प्रमुख करार भी किए गए।

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन द्वारा मोदी का भव्य स्वागत किया गया। दोनों नेताओं के बीच 22 जून को एक ऐतिहासिक शिखर बैठक हुई, जिसके बाद मोदी ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को संबोधित किया और उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में बाइडन द्वारा एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बुधवार को एक ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में कहा, “यह हमारे दौर का कोई सामान्य पल नहीं है। यह भारत के साथ हमारे संबंधों और साझेदारी को गहरा और मजबूत करने के कदमों और प्रयासों के बारे में है। और हमारा मानना है कि पिछले सप्ताह की यात्रा बहुत सफल रही।”

पटेल ने कहा, “दोनों देशों के बीच कई घोषणाएं की गईं, जिनमें सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के कदम भी शामिल हैं। आपने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और हमारे दोनों देशों को इंजन के साझा-उत्पादन के साथ-साथ विश्वविद्यालय अनुसंधान साझेदारी के बारे में बात करते हुए भी देखा।” पटेल ने कहा, “तो यह इस बारे में नहीं है कि हम यहां से कहां जाते हैं… हम इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रिश्ते को गहरा और मजबूत करने के लिए भारत में अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” भारत में मानवाधिकारों पर एक सवाल का जवाब देते हुए, पटेल ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पहले भी कह चुके हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए मानवाधिकार हमेशा एजेंडे में हैं।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...