प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं जिला स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण
अनूपपुर / मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण कर प्रदेशवासियों और अनूपपुर जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे वीर बलिदानियों के त्याग को हमें सदैव याद रखना चाहिए। मौजूदा पीढ़ी को सदैव अपने वीर शहीद के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। प्रभारी मंत्री का आगमन 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे छतरपुर से अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 10 बजे अनूपपुर जिले में आगमन होगा व रात्रि विश्राम विश्राम गृह अनूपपुर में करेंगे। 15 अगस्त 2025 को प्रातः 8:58 बजे शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12:30 बजे हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत विश्राम गृह से इन्दिरा तिराहा तक तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1:00 बजे विकासखण्ड जैतहरी के माध्यमिक शाला बरबसपुर में जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2:00 बजे नगर परिषद जैतहरी अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3 बजे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जैतहरी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 3:30 बजे विश्राम गृह अनूपपुर पहुंचेंगे। शाम 5 बजे अनूपपुर से छतरपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।


