प्राथमिक शाला कन्हैयाभांठा मे हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

Date:

Share post:

भिलाई बाजार -: शा. प्राथमिक शाला कन्हैयाभाठा, संकुल सलोरा (ख ) विकास खंड कटघोरा मे चित्रकला प्रदर्शनी, फेंसी ड्रेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
यह आयोजन मुख्य अतिथि अजय जायसवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, अध्यक्षता जी. एल. कुर्रे संकुल प्राचार्य सलोरा विशिष्ट अतिथि दामोदर राठौर जनपद सदस्य,  ए. ए. खान व्याख्याता हायर स्कूल छिंदपुर, बिमला राठौर व्याख्याता हरदी बाजार एवं पंच सिंह कँवर सरपंच की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि अजय जायसवाल ने बच्चों के द्वारा बनाये पेंटिंग की सराहना की एवं प्रधान पाठक कश्यप द्वारा संचालित नवोदय चयन परीक्षा के कोचिंग के लिए धन्यवाद दिए।
विशिष्ट अतिथि दामोदर राठौर ने शिक्षा के प्रति प्रधान पाठक के रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम को आवश्यक बताया।  खान मैडम ने कहा बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच देकर और निखारा जा सकता है l कुर्रे सर ने विद्यालय मे संचालित विविध गतिविधियों की तारीफ़ करते शाला परिवार को बधाई देते शासन द्वारा सचालित सभी गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने एवं शनिवार को बस्ता विहीन दिवस मे क्रमिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सरपंच पंच सिंह कँवर ने सभी पालको से कहा प्रधान पाठक कश्यप बहुत अच्छा कार्य कर रहे है हमें भी उनका हर संभव सहयोग करना है।
सभी कार्यक्रम मे विद्यालय की शिक्षिका श्याम मैडम का विशेष योगदान रहा एवं श्रीमती दुर्गा कँवर, देवी एवं अहिल्या और ग्रामवासियो का सहयोग रहा
सभी बच्चों को विद्यालय की ओर से कॉपी और लेखनी देकर पुरस्कृत किया गया तथा आभार प्रधान पाठक एम. के कश्यप द्वारा किया गया ।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...