प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के समक्ष हुआ ईवीएम एवं वीवी पैट का द्वितीय रेण्डमाइजेशन

Date:

Share post:

कोरबा -: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा हेतु नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. सी.के.जमातिया, कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक प्रियतु मण्डल तथा जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार और रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का आज ईएमएस 2.0 पोर्टल के माध्यम से द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। रेण्डमाइजेशन के पश्चात फाईनालाइज्ड किए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
     कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में विधानसभा रामपुर अंतर्गत कुल 284 मतदान केंद्रों हेतु 340 बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 369 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। इसी तरह विधानसभा कोरबा अंतर्गत कुल 244 मतदान केंद्रों हेतु 585 बैलेट यूनिट एवं 292 कंट्रोल यूनिट तथा 317 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाईजेशन किया गया। विधानसभा कटघोरा अंतर्गत कुल 253 मतदान केंद्रों हेतु 303 बैलेट एवं 303 कंट्रोल यूनिट तथा 328 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया और विधानसभा पाली-तानाखार अंतर्गत कुल 300 मतदान केंद्रों हेतु 360 बैलेट एवं 360 कंट्रोल यूनिट तथा 390 वीवी पैट मशीनों का रेण्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर के रिटर्निंग अधिकारी अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा के श्रीकांत वर्मा, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा की सुश्री रिचा सिंह तथा विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार के रिटर्निंग अधिकारी हरिशंकर पैंकरा, नोडल अधिकारी सरोज महिलांगे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, डीआईओ हेमंत जायसवाल जिला स्तीय मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...