प्रेक्षक प्रियतु मण्डल एवं  सी. के. जमातिया ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Date:

Share post:

संगवारी मतदान केंद्र सहित संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल

कोरबा -: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा और रामपुर क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक प्रियतु मंडल द्वारा कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्र, संवेदनशील एवं संगवारी मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के 75 केंद्रों का अवलोकन करते हुए सभी केंद्रों में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं, मतदाताओं की सुविधा, केंद्र की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक मण्डल ने लाईवलीहुड कॉलेज, रीपा आदि स्थानों में मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर मतदान करने की अपील भी की। इसी तरह पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा हेतु नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. सी.के.जमातिया ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्र विजयपुर, जुराली, नवागांव, पाली-तानाखार क्षेत्र के त्रिखुटीपारा, रंगोले, हाथीबाड़ी और नवापारा का निरीक्षण किया। उन्होंने कटघोरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम छुरी, जेंजरा, कसनिया, मोहलाइनभाठा, गेवरा, दीपका, प्रगति नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...