,,,प्रेस नोट,,, थाना चचाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता 34(2) आबकारी एक्ट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,,,

Date:

Share post:

पुलिस अधीक्षक महोदय मोतीउर रहमान के द्वारा अवैध मादक पदार्थ , शराब खरीदी, बिक्री व परिवहन करने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के तारतम्य में दिनांक 01.10.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल अमलाई तरफ से अनूपपुर तरफ अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा है सूचना की तस्दीक हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगन्नाथ मरकाम एसडीओपी महोदय श्री सुमित क्रिरकेट्टा के निर्देशन में थाना प्रभारी चचाई के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल बताएं स्थान बाबा कुटी के पास चचाई मेन रोड में पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल होंडा शाइन नंबर सीजी -10-Y -6802 को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल राठौड़ पिता देवलाल राठौर उम्र 30 साल निवासी सिवानी वार्ड नंबर 10 थाना जैतहरी का होना बताया मोटरसाइकिल में अवैध शराब परिवहन करना बताया मोटरसाइकिल के दोनों तरफ कपड़े के थैले में दो-दो कार्टून एवं पीछे सीट में साड़ी से लपेटकर बोरी में में 12 बाटल रॉयल चैलेंजर व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 9 लीटर कीमती 13200/- , बियर 48 सुपर पावर 10000 बियर केन प्रत्येक केन में 500 मि.ली. कुल 24 लीटर कीमती 5760/-, , 50 पाव ब्लू चिप टैंगो अंग्रेजी शराब कुल 9 लीटर कीमती ₹6000/- दो कार्टून में 50-50 पाव ब्लू चिप जिन सफेद 18 लीटर कीमती 12500/- कुल 60 लीटर कीमती 37460/- एवं मोटरसाइकिल होंडा शाइन सीजी-10-Y- 6802 कीमती 65000/- एवं एक मोबाइल फोन कीमती₹15000 कुल कीमती 1,17,460 रूपये मौके से आरोपी से जप्त कर अवैध मादक पदार्थ शराब परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज चाहा गया जो नहीं होना बताया जो धनपुरी शराब दुकान से लेकर आना बताया है आरोपी को धारा 34(2), 39 (ए), 42 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया, और आरोपी एवं धनपुरी दुकान गद्दीदार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 261/25 धारा 34(2),39(ए) ,42 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चचाई निरीक्षक सुंद्रेश सिंह ,उप निरीक्षक राघव बागरी ,सहायक उप निरीक्षक महिपाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक विकास , मोहन सिंह ,आरक्षक नत्थू मोरे, प्रकाश निनामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...