बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोन बनने की संभावना, इन तीन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान

Date:

Share post:

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 23 या 24 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने की संभावना है। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने एक बयान में कहा कि सोमवार को दक्षिण अंडमान सागर और पड़ोस के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) अब उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण प. बंगाल के साथ-साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट जान लीजिए

सिस्टम के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि इसके बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है। मौसम में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन 23 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मौजूदा मौसम प्रणाली के 23 या 24 अक्टूबर के आसपास चक्रवात का रूप लेने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘हमने संभावित चक्रवात की तीव्रता और संभावित क्षेत्र की भविष्यवाणी नहीं की है क्योंकि यह अभी तक कम दबाव के क्षेत्र का आकार नहीं ले पाया है।’

22 अक्टूबर से तेज हवाओं का अनुमान


उन्होंने कहा कि आईएमडी सिस्टम की बारीकी से निगरानी कर रहा है। उपर्युक्त प्रत्याशित प्रणाली के प्रभाव में 22 अक्टूबर की सुबह से पश्चिम-मध्य से सटे पश्चिम-मध्य के गहरे समुद्र क्षेत्रों में सतही हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसलिए, मौसम कार्यालय ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 22 अक्टूबर की सुबह से अगली सूचना तक पश्चिम-मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र के क्षेत्रों में न जाएं। ओडिशा सरकार ने इस पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। राज्य ने तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा है।

Cyclone Sitrang: आफत की तूफान से सावधान! बिहार-झारखंड-ओडिशा-बंगाल-आंध्र प्रदेश पर खतरा, जानिए अपडेट्स
जान लें बड़ी बातें

➤ ओडिशा, प. बंगाल, और आंध्र प्रदेश में 23 से 27 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

➤ 19 से 22 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल, केरल और माहे में और 19 से 20 अक्टूबर तक कर्नाटक के दक्षिणी अंदरूनी इलाके और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।

➤ 19 से 22 अक्टूबर तक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।

➤ अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

➤ उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में सूखा ही रहेगा।

➤ जब हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है तब उसे चक्रवाती तूफान का दर्जा दिया जाता है।

➤ इस वर्ष मॉनसून खत्म होने के बाद पहली चक्रवात है।

➤ थाइलैंड के सुझाव पर इस चक्रवात का नाम सितरंग (Sitrang) होगा। विश्व मौसम विभाग (WMO) के दिशा-निर्देश के मुताबिक उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का नाम देने का मौका बारी-बारी से अलग-अलग देशों को मिलता है।

➤ हिंद महासागर में पूरे साल साइक्लोन का सीजन होता है। उत्तरी हिंद महासागर में अप्रैल से जून और सितंबर से दिसंबर महीने के बीच साइक्लोन सीजन पीक पर रहता है। इस इलाके में बंगा की खाड़ी और अरब सागर का क्षेत्र आता है।

➤ पूरब के तटवर्ती राज्यों को करीब-करीब हर वर्ष अक्टूबर से नवंबर के बीच खराब मौसम का सामना करना पड़ता है।

➤ बंगाल की खाड़ी से आखिरी चक्रवात इस वर्ष मई में पैदा हुा था। असनी (Asani) नाम के उस चक्रवात में तीन लोगों की जान गई थी। तब आंध्र प्रदेश, ओडिशा और प. बंगाल में भारी बारिश हुई थी।

Related articles

कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न…

कोरबा/शुभ संकेत: आज दिनांक 8 जून दिन रविवार को गीतांजलि भवन कोरबा में कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला...

रायपुर : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों को अपनाने किया प्रेरित

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शनिवार को सरगुज़ा जिला प्रवास के दौरान विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम उदयपुर में...

रोजगार दिवस में मोर गांव मोर पानी अभियान की दी गई जानकारी

ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस श्रमिकों को बताई मनरेगा की विशेषताएंकोरबा -: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार...

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ‘सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह’ का निरीक्षण

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बिलासपुर में स्थित गैर शासकीय संस्था सेवा भारतीय मातृ...
error: Content is protected !!