बांकीमोंगरा पुलिस ने निकाला नाईट फ्लैग मार्च

Date:

Share post:

थाना प्रभारी ने लोगों को दिये समझाइश

बांकीमोंगरा :- कोरबा पुलिस द्वारा जिले में हो रहे ,अवैध कार्यों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है एंव साथ ही साथ लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में थाना बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया , इस दौरान थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने नगर के लोगों को समझाइश भी दिये कि नगर में बेवजह रात्रि 9 बजे के बाद ना घुमे साथ ही सार्वजनिक स्थानों में शराब की सेवन ना करें। इसके साथ ही बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तिवारी ने कहां कि अपने आसपास में अगर किसी भी प्रकार की अवैध कार्य हो रहा हो तो तत्काल हमें इसकी सुचना दे , उन पर उचित कार्यवाही किया जाएगा। थाना बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा अपील भी किया गया कि अगर किसी प्रकार की किसी को परेशानी है जिसमें पुलिस से मदद मिल सके तो वे निश्चित होकर हमें बताएं हम उसकी जांच करेंगे एवं गलत पाएं जाने पर उचित कार्यवाही करेंगे। वहीं बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्यों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...