बिलासपुर:-अरपा नदी में संदिग्ध हालत में मिला अधिवक्ता का शव, जांच में जुटी पुलिस….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-शुक्रवार की रात अरपा नदी में एक बार फिर संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने नदी के बीच एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने शव को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी है और आसपास के इलाके की तलाशी ली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, मृतक का नाम राहुल अग्रवाल हैं, जो हाईकोर्ट में अधिवक्ता था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले इसी अरपा नदी में इंदिरा सेतु के नीचे एक महिला का शव भी मिला था।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...