बिलासपुर:-अवैध रेत परिवहन के मामले में खनिज विभाग द्वारा कराया गया एफआईआर..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर अवैध खनिज उत्तखनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा नियमित जांच कार्रवाई की जा रही है l इस कड़ी में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा जरोंधा-पचपेड़ी क्षेत्र में खनिज रेत परिवहन कर रहे वाहनों की जांच किया गया ।

जांच मे वाहन मालिक रंजीत काटले निवासी रिस्दा द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर तहसीलदार द्वारा 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी मे अभिरक्षा में रखा गया है।

प्रकरण दर्ज होने से क्षुब्ध वाहन मालिक रंजीत काटले द्वारा 21एवं 22 दिसंबर रात्रि में खनिज जांच चौकी लावर(मस्तूरी) में खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया गया।

खनिज जांच चौकी लावर के कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराते हुये उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा थाना मस्तूरी में आज दिनांक 22 दिसंबर को रंजीत काटले के विरूद्ध FIR दर्ज कराया गया। काटले द्वारा थाना पहुंचने पर भी थाना परिसर में खनिज अमला के साथ अभद्र व्यवहार का प्रयास किया गया।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...