बिलासपुर:-खरीफ वर्ष हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2023 हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नोडल अधिकारियों एवं सहायकों की नियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष में कोटा एवं तखतपुर ब्लॉक के लिए सहायक संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव (मो. नं. 8871063388) और  बिल्हा एवं मस्तूरी ब्लॉक के लिए सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक (मो. नं. 9977106777) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित की जाएगी।
 उप संचालक कृषि ने बताया कि उक्त दल द्वारा कृषि आदान सामग्री जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं कृषि यंत्र इत्यादि के भंडारण, वितरण एवं नमूना लेने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी। रेक पाईंट केन्द्रों के पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरकों का विक्रय सुनिश्चित कराने तथा गुण नियंत्रण एवं कीट नियंत्रण हेतु समय-समय पर क्षेत्र निरीक्षण कर सलाह देगी।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...