बिलासपुर:-तखतपुर एवं मस्तूरी में किया गया ईवीएम मशीन का प्रदर्शन

Date:

Share post:

मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया को ग्रामीणों ने जाना

शुभ संकेत/बिलासपुर:-शत प्रतिशत मतदान को लेकर हर एक वर्ग अपनी सहभागिता निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में मतदाता जागरूकता के लिए जिले के विकासखण्डों में ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर के शासकीय जेएमपी महाविद्यालय में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत एनएसएस के स्वयंसेवक मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए। मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में भी आम जनता के बीच ईवीएम मशीन प्रदर्शन हेतु रखा गया। क्षेत्र के आम नागरिकों एवं ग्रामीणों ने इस दौरान मशीन की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा और समझा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने ईवीएम मशीन के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम प्रदर्शन वैन के द्वारा गांव-गांव एवं हाट बाजारों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने इसका वैसे ही इस्तेमाल करके देखा जैसे कि वे वास्तविक मतदान के दौरान करेंगे। मशीनांे के संबंध में लोगों की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों का समाधान किया जा रहा है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के आम नागरिकों के बीच स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे है।

Related articles

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...

अभी तो ये सुरुआत हैं पिक्चर अभी बांकी हैं

अभी तो यह शुरुआत है पिक्चर अभी बाकी है नगर परिषद जैतहरी में हुए भिन्न-भिन्न अनियमिताओं की...