बिलासपुर;-दो राइस मिलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-प्रशासन ने जिले में धान उठाव और कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो राइस मिलों पर छापेमारी की।

जिले की श्री हनुमान राइस मिल बिल्हा और एस डी राइस मिल पंधी में धान और चावल के भारी स्टॉक का अनियमितता के साथ भंडारण पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर दोनों मिलों का स्टॉक जब्त कर लिया।

श्री हनुमान राइस मिल में बड़ी अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे तुरंत सील कर दिया। साथ ही, बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए।

प्रशासन के मुताबिक, इन मिलों को समय पर धान का उठाव और मिलिंग का काम करना था, लेकिन लापरवाही के कारण बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई।

अधिकारियों की सख्त चेतावनी
प्रशासन ने सभी राइस मिल संचालकों को चेतावनी दी है कि कस्टम मिलिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर धान का उठाव और मिलिंग सुनिश्चित न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...