बिलासपुर:-शराबी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार….वीडियो में मांगी माफी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक का स्कूल में शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को सस्पेंड कर दिया था। वहीं बीईओ की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस के शिक्षक ने खिलाफ FIR भी दर्ज की है। शिकायत दर्ज होने के बाद से शिक्षक फरार था, जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

आपको बता दें कि, मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक 28 फरवरी के दिन शराब के नशे में स्कूल पहुँचा था, स्टाफ रूम में बैठकर महिला हेडमास्टर के सामने पैग बनाकर शराब पी रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...