बिलासपुर;-सोशल सर्विस के नाम पर महिला से 35 लाख की ठगी….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-शहर में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक महिला से सोशल सर्विस के नाम पर 35 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की गई। मामले की जांच साइबर पुलिस ने शुरू कर दी है। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2020 में शुरू हुआ, जब एक महिला ने यूट्यूब चैनल पर गरीबों की सेवा कार्यक्रम देखा और कमेंट किया। इसके बाद महिला को चैनल से जोड़ने और निवेश का ऑफर दिया गया।

महिला ने लालच में आकर अलग-अलग किश्तों में 35 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर किए। प्रॉफिट मांगने पर आरोपियों ने जल्द पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। ठगी के ऐसे मामलों से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...