बिलासपुर:-स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती शीघ्र पूर्ण करें कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित टीएल बैठक में राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने सभी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की कार्यवाही शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यों को भी जल्द पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में कलेक्टर ने समाजों को भूमि आबंटन, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन इत्यादि के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...