बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना फार्म संग्रह

Date:

Share post:

बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना फार्म संग्रह

अनूपपुर 26 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को तेजी से संचालित किया जा रहा है। सभी बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से गणना फार्म एकत्र कर रहे हैं और प्राप्त जानकारी को ‘‘बीएलओ मोबाइल एप’’ पर अपलोड कर रहे हैं, जिससे कार्य की गति में वृद्धि हुई है।

एसआईआर की प्रगति पर सतत् निगरानी के लिए एसडीएम, तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी लगातार फील्ड भ्रमण कर रहे हैं और बीएलओ के कार्य की मॉनिटरिंग कर आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या चूक न रहे। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार यह पूरा अभियान समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है, जिससे जिले में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...