बैठक में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर की गई चर्चा

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में विगत दिवस नगर निगम सभाकक्ष में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों के नियंत्रण हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने बताया कि बैठक में डेंगू, मलेरिया तथा मौसमी बीमारियों के कारण, लक्षण एवं उपचार के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा इन बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। सीएमएचओ द्वारा आयुष्मान भवः अभियान की जानकारी दी गई तथा अंगदान के संबंध में वहाँ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दिया गया तथा अंगदान हेतु शपथ भी दिलवाया गया। साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों के नियंत्रण में जनजागरूकता हेतु नगर निगम से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में अपर आयुक्त खजांची कुमार, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...