ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक, किंग चार्ल्स ने सौंपा अपॉइंटमेंट लेटर

Date:

Share post:

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने मंगलवार को किंग चार्ल्स से मुलाकात की है. इस दौरान उन्हें किंग चार्ल्स ने औपचारिक तौर पर नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है.वह ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री हैं। सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता है. ऋषि सुनक बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात के बाद डाउनिंग स्ट्रीट की ओर रवाना हो गए. यहां रेजीडेंस नंबर 10 उनका आधिकारिक आवास होगा. यहां पहुंचकर अब वह देश को संबोधित कर रहे हैं।

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिए गए हैं. किंग चार्ल्स के मुलाकात के बाद उन्होंने डाउनिंग स्ट्रीट में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि वह ब्रिटेन की बेहतरी के लिए काम करेंगे. देश के लिए आर्थिक स्थिरता उनकी प्राथमिकता है।

इससे पहले सुनक ने सोमवार को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में कहा था, ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक गहन आर्थिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमें अब स्थिरता और एकता की आवश्यकता है और मैं अपनी पार्टी और अपने देश को एक साथ लाना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाऊंगा, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम अपने सामने आने वाली चुनौतियों से पार पा सकेंगे और अपने बच्चों और अगली पीढ़ी के लिए एक बेहतर, अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकेंगे. सुनक ने कहा, मैं संकल्प लेता हूं कि मैं ईमानदारी और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा और ब्रिटिश लोगों के लिए दिन-रात काम करूंगा।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!