भाजपा नेताओं ने सराहा केंद्रीय बजट, सभी वर्गों को मिली प्राथमिकता

Date:

Share post:

अनूपपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर जिले में उत्साह का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन और जिला संयोजक जितेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों व प्रमुख स्थानों पर बजट का सीधा प्रसारण देखा गया। भाजपा नेताओं ने बजट की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सभी वर्गों-युवा, महिला, किसान, व्यापारी व गरीब के कल्याण के साथ देश को प्रगति पथ पर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के माध्यम से भाजपा नेताओं ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किए ।

मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा, यह विश्वास पर आधारित विकास का बजट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का बजट। यह आने वाले 10 वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला है।

शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने प्रतिक्रिया में कहा, भारत को वैश्विक पटल पर अग्रणी बनाने के लिए अमेरिका व चीन जैसे क्षेत्रों पर फोकस जरूरी है। इस बजट में रियल एस्टेट, चिप मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जो भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनाएगा।

अनूपपुर विधायक व पूर्व मंत्री विश्वाहूलाल सिंह ने कहा, दुनिया के दो-तीन देशों के दबदबे वाले रणनीतिक उत्पादों पर भारत में विशेष ध्यान दिया गया है। लॉजिस्टिक्स लागत घटाने के लिए पहली बार अलग मालगाड़ी कॉरिडोर की योजना शानदार है, जो निर्यात को बढ़ावा देगी।

अनूपपुर पूर्व विधायक व कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा, युवा व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रावधान हैं। टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए सजा की जगह नाममात्र पेनल्टी का प्रावधान डरमुक्त टैक्स व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है।

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा, यह हर वर्ग-किसान, युवा, महिला, उद्योगपति व व्यवसायी-को राहत देने वाला समावेशी बजट है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है।

 

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...