मतदान केंद्र हेतु मतदान अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ रेण्डमाइजेशन

Date:

Share post:

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले के मतदान केंद्रों में मतदान अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया से की गई। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक प्रियतु मण्डल और सी. के. जमातिया, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार की उपस्थिति में मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों का रेण्डमाइजेशन किया गया। रेण्डमाइजेशन पश्चात् अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान केंद्रों में लगाई गई है। 16 नवंबर को मतदान सामग्रियों के साथ उक्त मतदान कर्मी निर्धारित मतदान केंद्रों में प्रस्थान करेंगे। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, हरिशंकर पैंकरा, रिचा सिंह और एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...