मेरा तिरंगा-मेरी शान के अंतर्गत कलेक्टर ने किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

Date:

Share post:

अनूपपुर 14 अगस्त 2025/ कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर में जन अभियान परिषद द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत मेरा तिरंगा-मेरी शान हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय ने सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्ट्रेट स्टाफ और आम नागरिकों ने हस्ताक्षर कर तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पांडे ने बताया कि यह गतिविधि जिले के सभी संस्थानों में आयोजित होगी, जिससे अधिकाधिक नागरिक ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’’ अभियान से जुड़ सकें और राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान को बरकरार रखें।
समा.क्र./76

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...