मोबाइल फोन पर छात्रा को बार-बार परेशान करने वाला आरोपी शहडोल से गिरफ्तार

Date:

Share post:

 

शासकीय तुलसी हाविद्यालय, अनूपपुर में अध्ययनरत बी.ए. प्रथम की वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा को मोबाइल फोन पर बार-बार परेशान करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 

छात्रा ने थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना दी कि एक अनजान युवक पिछले तीन-चार दिनों से बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। जब छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो वह नए मोबाइल नंबरों से कॉल करने लगा। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविंद जैन ने तत्काल साइबर सेल, अनूपपुर की सहायता से फोन कॉल की जांच कराई।

 

जांच के आधार पर प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह एवं शेख रशीद द्वारा आरोपी दुर्गेश पटेल (पिता – अरुण कुमार पटेल, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – ग्राम सांकी, थाना एवं तहसील जैतपुर, जिला शहडोल) को शहडोल से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

छात्रा ने बताया कि वह अनूपपुर के समीपस्थ ग्राम की निवासी है और नगर में रहकर अध्ययन कर रही है। कुछ दिनों पूर्व, कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा तुलसी महाविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने हेतु मोबाइल नंबर प्रदान किए गए थे। इसी जानकारी के आधार पर छात्रा ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया, जिसके परिणामस्वरूप त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।

 

*अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान जी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि* यदि किसी भी छात्रा या महिला को मोबाइल, इंटरनेट या सोशल मीडिया पर परेशान किया जाता है, तो वे घटना को छुपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ऐसे अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

 

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...