युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Date:

Share post:

मणिपुर में हिंसा एवं महिलाओं से हुई शर्मनाक घटना के विरोध में किया बरपाली में विरोध

कोरबा -: मणिपुर में हिंसा एवं महिलाओं से हुई शर्मनाक घटना के विरोध में युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर के विशेष उपस्थिति एवं जिला महासचिव मधुसूदन दास एव विधानसभा अध्यक्ष शिवम राय के नेतृत्व में अक्रोशित युवाओं ने बरपाली चौक में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधी धनेश्वरी कंवर ने कहा की केंद्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरी तरह से फैल है नरेंद्र मोदी केवल और केवल अपने प्रचार में लगे है मणिपुर जहाँ उनकी सरकार है उस जगह पर भी इतनी बड़ी घटना हो गई परंतु उनके पास समय नही है कुल मिलाकर सिर्फ और सिर्फ देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे है ऐसे सरकार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से मणिपुर के हालात को काबू करने में नाकाम साबित हो रहा है लगातार वहां की स्थिति बद से बदतर होते जा रहा है परंतु प्रधानमंत्री सिर्फ और सिर्फ अपने प्रचार में लगे है जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है इसी कड़ी में आज बरपाली चौक में युवा साथियों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज करवाते हुए पुतला दहन करवाया गया।


इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवम रॉय एव एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की आज हमारे राहुल गांधी जी मणिपुर जाकर वह के हालातों का जायजा ले रहे है परंतु देश के प्रधानमंत्री को समय नही मिल रहा है साथ ही साथ केंद्र की गृहमंत्री भी गायब है युवा कांग्रेस ऐसे नेतृत्व कर्ता का विरोध करती है एव इस्तीफे की मांग करती है।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से पूर्व सरपंच गोविंद नारायण पैकरा,सांसद प्रतिनिधी मनदीप शर्मा,उमा यादव,उपाध्यक्ष अमृत कंवर,जिला संयोजक महेश मैत्री,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष बंटी प्रजापति,आरटीआई कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारवा,अनिल खुटे,किशन कुमार,रजनीकांत पटेल, सतेंद्र कैवर्त, योगेश महन्त,अज्जू दास महन्त,डिप्टेश पांडेय,भुनेश्वर बिंझवार, अभय मिश्रा,अश्विनी,रोहन,समीर खान, प्रकाश महन्त,शांतिलाल मरार, संजय बिंझवार, शुभम यादव,तिलक सारथी, वीरेंद्र कश्यप,संजय दिवाकर,से उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...