रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन के आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों को अनुग्रह राशि के एकमुश्त भुगतान के लिए 179 कार्य दिवस पूरा करने के प्रावधान में छूट को मंजूरी दी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश-विदेश:-केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)/सामान्‍य अभियांत्रिकी रिजर्व फोर्स (जीआरईएफ) में काम करने वाले आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों (सीपीएल) को अनुग्रह राशि के एकमुश्त भुगतान के लिए दुर्घटना के समय 179 कार्य दिवस पूरे करने के प्रावधान से छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मौजूदा निर्देशों के अनुसार, जिन आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों ने सीमा सड़क संगठन में कम से कम 179 दिन काम किया है, उन्हें पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि एकमुश्त भुगतान के दायरे में रखा गया है। अ‍भी तक 179 कार्य दिवसों की इस बाध्‍यता के कारण, दिवंगत सीपीएल के कई परिवार इस अनुदान से वंचित रहे हैं।

बीआरओ इकाइयां दूर-दराज/बर्फ से घिरे/ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां कोई उचित सार्वजनिक और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। प्रतिकूल वातावरण, दुर्गम पहाड़ी इलाके, खतरनाक कार्य स्थल और व्यावसायिक स्वास्थ्य खतरे जैसे कारक आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों के जीवन के लिए भारी खतरा पैदा करते हैं।

आकस्मिक वेतन भोगी मजदूरों की काम करने के दौरान हुई/रिपोर्ट की गई मौतों के मामलों को ध्यान में रखते हुए, मानवीय आधार पर न्यूनतम 179 कार्य दिवसों की शर्त में छूट इनके परिवारों के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो सरकारी ड्यूटी के दौरान अपनी रोटी कमाने वाले को खो देते हैं और यह प्रावधान उनकी आजीविका को लम्‍बे समय तक सुरक्षित रखेगा।

यह गौरतबल है कि रक्षा मंत्री ने, हाल ही में, सीमा सड़क संगठन के साथ काम करने के दिनों की परवाह किए बिना, आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों की बेहतरी के लिए निम्नलिखित कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दी थी:

1बीआरओ/जीआरईएफ द्वारा चलाए जा रहे परियोजना कार्यों के लिए नियुक्त सीपीएल के लिए समूह (मियाद) बीमा योजना, जिसमें सीपीएल की मृत्यु के किसी भी मामले में परिवार/निकट संबंधियों को 10 लाख रुपये मूल्य का बीमा सुनिश्चित किया जाता है।
2पार्थिव शरीर का संरक्षण और परिवहन और परिचारक की परिवहन भत्ता (टीए) पात्रता।
3अंत्येष्टि सहायता को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया गया।
4मृत्यु आदि के मामले में तत्काल सहायता के रूप में 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि के विरुद्ध अग्रिम भुगतान।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...