
पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने आज राजेंद्र ग्राम में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सहभागिता कर नवविवाहित 200 जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री मार्को ने सभी नवदंपत्तियों को सुखद एवं जिम्मेदार दांपत्य जीवन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता, सहयोग और सरल विवाह की परंपरा को मजबूत करते हैं।
इस पावन अवसर पर उन्होंने नवदंपत्तियों के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशियों का सदैव वास रहे। समारोह में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहडोल संसदीय क्षेत्र सांसद हिमाद्री सिंह जी, एवं समस्त जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही


