राज्य मंत्री ने “जनजाति गौरव दिवस” में  प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Date:

Share post:

अनूपपुर 15 नवंबर 2025/मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में आयोजित ‘‘जनजाति गौरव दिवस ’’ कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा कृषि विभाग द्वारा लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की सराहना भी  की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन भी किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली , पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...