राज्य महिला उद्यमिता नीति अंतर्गत उद्यमी महिलाएं होंगी लाभान्वित

Date:

Share post:

विनिर्माण, सेवा एवं व्यवसाय संचालन हेतु महिला उद्यमियों को दी जाएगी वित्तीय सहायता

कोरबा -: छत्तीसगढ़ महिला उद्यमिता नीति अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले के महिला समूहों, उद्यमियों, व्यवसायियों एवं स्टार्टअप हेतु महिलाओं को स्वयं का नवीन उद्यम स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अनुरूप वित्तीय संस्थाओं, बैंको के माध्यम से विभाग द्वारा वित्तीय सहायता (ऋण) उपलब्ध कराया जाएगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजनांतर्गत महिला उद्यमियों को परियोजना लागत की अधिकतम सीमा विनिर्माण उद्यम हेतु 50 लाख, सेवा उद्यम हेतु 25 लाख एवं व्यवसाय उद्यम के लिए 10 लाख तक की पात्रता होगी।
महिला उद्यमियों को इस नीति अंतर्गत पात्र नवीन उद्यम की स्थापना, विद्यमान उद्यमों के विस्तार एवं सरलीकरण में विशेष आर्थिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाएंगे। जिसमें अनुदान, छूट एवं रियायतें तथा महिला उद्यमिता से संबंधित सभी प्रोत्साहन प्रदान करने वाली जानकारी विभाग के पोर्टल पर सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इस हेतु आवेदन के प्रारूप, प्रक्रिया एवं क्रियान्वयन संबंधी प्रावधान औद्योगिक नीति 2019-24 के अधीन जारी अधिसूचनाओं में वर्णित अनुसार होंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा में संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...