रायपुर : अवैध रेत उत्खनन के मामले में चिंगरौद में हाईवा और माउंटेन मशीन जब्त

Date:

Share post:

रायपुर

महासमुंद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज चिंगरौद के महानदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो भारी वाहनों को मौके पर पकड़ा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक हाईवा (वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 3308) और एक चैन माउंटेन मशीन (टाटा हितैची) को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को ग्राम कोटवार, चिंगरौद की सुपुर्दगी में रखा गया है।

 

खनिज अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिले में कार्यरत खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध परिवहन पास के किसी भी प्रकार का उत्खनन, परिवहन या भंडारण कानूनन अपराध है। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...