रायपुर के पंजाब केसरी भवन में 17 से 19 जून तक आम महोत्सव का किया जा रहा आयोजन

Date:

Share post:

महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक किसान 14 जून तक अपने निकटतम उद्यान अधीक्षक से कर सकते है संपर्क

कोरबा -: प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा रायपुर के पंजाब केसरी भवन, जोरा में आगामी 17 जून से 19 जून 2023 तक आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग ने आम महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महोत्सव में राज्य के 33 जिलों में उत्पादित विभिन्न किस्मों के आम की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रदर्शनी 02 वर्गो में आयोजित होगी। जिसके अंतर्गत उद्यान रोपणी के आम तथा कृषकों द्वारा उत्पादित आम महोत्सव में प्रदर्शित किए जाएगें। किसानों को प्रत्येक किस्मों के आम के 10 प्रादर्श लाना अनिवार्य है।
आम महोत्सव में भाग लेने के जिले के इच्छुक कृषक 14 जून 2023 तक अपना नाम, पूरा पता, मोबाईल नंबर, आम का किस्म, पौधे की संख्या, आम पौधा प्राप्ति का स्त्रोत उपलब्धता की जानकारी अपने निकटतम शासकीय उद्यान रोपणी के उद्यान अधीक्षक से संपर्क कर अपने प्रादर्श की जानकारी दर्ज करा महोत्सव में भाग ले सकते है। इस हेतु विकासखंड कोरबा के शासकीय उद्यान रोपणी पताड़ी के उद्यान अधीक्षक संजना बंजारे मोबाईल नंबर 7697678999, करतला विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी पटियापाली के उद्यान अधीक्षक डी.पी.मिश्रा मोबाईल नंबर 9907905061, कटघोरा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी पंडरीपानी के उद्यान अधीक्षक विश्वनाथ सिंह पैंकरा मोबाईल नंबर 6266327047, पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी नगोई के उद्यान अधीक्षक सर्वेश्वर कुमार पटेल मोबाईल नंबर 8770947767 एवं पाली विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ीलाफा के उद्यान अधीक्षक अर्जुन सिंह मरावी मोबाईल नंबर 9131902927 से संपर्क किया जा सकता है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने जिले के अधिक से अधिक कृषकों को महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!