रायपुर : तमता पंचायत सचिव दिनेश कलिहारी निलंबित

Date:

Share post:

रायपुर

 

जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके की ग्राम पंचायत तमता के पंचायत सचिव दिनेश कलिहारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने निलंबन की यह कार्यवाही ग्राम पंचायत सचिव तमता द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के मामले में की है।

 

रिटर्निंग ऑफिसर (पंचा. निर्वा.) पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव तमता दिनेश कलिहारी द्वारा बगैर किसी पूर्व सूचना के निर्वाचन कार्य के दौरान लगातार अनुपस्थित रहना तथा उच्चाधिकारियों के दिये गये आदेशों-निर्देशों की अवहेलना की गई। जिसके चलते जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत तमता के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पत्थलगांव निर्धारित किया है।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...