रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पांव पखारकर जनसेवा का दिया अद्वितीय उदाहरण

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में अपने प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन का एक भावुक और अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसेवा की नई मिसाल कायम करते हुए हितग्राहियों के पांव पखारकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को यह संदेश भी दिया है की वे स्वयं को आम जनता से ऊपर न समझकर स्वयं को जनता का सेवक समझें और मानवीय दृष्टिकोण से आदर के साथ आमजन की समस्याओं को सहृदयतापूर्वक सुनकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा हितग्राहियों के पांव पखार कर आशीर्वाद लेना छत्तीसगढ़ में  जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच विश्वास और सेवा का प्रतीक बन गया है।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...