राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान सर्वोपरि, ध्वज के संबंध में महत्वपूर्ण नियम

Date:

Share post:

  1. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान सर्वोपरि, ध्वज के संबंध में महत्वपूर्ण नियम

    अनूपपुर 14 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वाेपरि है। जब भी तिरंगा फहराया जाए तो उसे ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके। तिरंगे को फहराते समय स्फूर्ति और उत्साह होना चाहिए और उतारते वक्त सम्मान और आदर होना चाहिए। झंडा मानक आकार का होना चाहिए। इसमें कैसरिया पट्टी सदैव ऊपर होनी चाहिए। ऐसा तिरंगा, जिस पर कुछ लिखा या छपा हुआ हो कभी नहीं फहराना चाहिए। किसी सामान, बिल्डिंग आदि को ढंकने के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता। किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर स्पर्श नहीं करना चाहिए। किसी दूसरे झंडे को कभी भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जाता। सभा में तिरंगा फहराते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मंच पर उपस्थित लोगों के दाहिनी ओर तिरंगा हो। अगर कोई व्यक्ति तिरंगे का वस्त्र बना दे, मूर्ति पर लपेट दे या किसी मृत व्यक्ति (सैन्य बलों के शहीद जवानों के अलावा) के शव पर डाल दे, तो इसे तिरंगे का अपमान माना जाता है। राष्ट्रीय शोक के अवसर पर तिरंगे को आधा झुका दिया जाता है।
    समा.क्र./78

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...