राष्ट्रीय सम्मान समारोह में विभूतियों का हुआ सम्मान शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ का आयोजन वृंदावन भवन रायपुर में

Date:

Share post:

रायपुर। राजधानी रायपुर के वृंदावन भवन में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बस्तर के महाराजा कमलचंद भंजदेव शामिल हुए, जबकि समारोह के मुख्य आयोजक और अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष मन्नू लाल चेलक रहे।

 

 

इस अवसर पर विभिन्न राज्य एवं जिलों से आए कलाकार, साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षक, डॉक्टर, कृषक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति सहित अनेक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय सम्मान, प्रमाण पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, किंतु आकस्मिक कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में जगदलपुर महाराज कमलचंद भंजदेव ने सभी विभूतियों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और अपने इतिहास को जानने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष मन्नू लाल चेलक ने प्रेस वार्ता में कहा –
“हमारी संस्था लगातार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय सम्मान दिलाती है, ताकि वे अपने माता-पिता, गुरुदेव और समाज का नाम रोशन कर सकें। शिक्षा और संस्कार ही हमें महान बनाते हैं।”

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!