रेलटेल के कर्मचारी की करेंट लगने से मृत्यु* _बिलजी खंभे में चढ़कर इंटरनेट केबल को ठीक करने के दौरान हुई घटना_

Date:

Share post:

*अनूपपुर* जिला मुख्यालय अंतर्गत सामतपुर तालाब के पास इंटरनेट केबल को ठीक करने के लिए बिजली के खंभे में चढ़े एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम संतोष सेन निवासी अमलाई,थाना दफ़ाई जिला अनूपपुर है,जो कि इंटरनेट सेवा प्रदाता railtel कंपनी का कर्मचारी था,तथा इंटरनेट केबल मेंटिनेंस कार्य के लिए बिजली विभाग के खंभे पर चढ़कर उसको ठीक करने का काम कर रहा था,जिस दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।रेलटेल कॉरपोरेशन कंपनी के स्थानीय संचालक सूर्यप्रताप से फोन के माध्यम से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि मृत युवक उन्हीं के कंपनी का कर्मचारी था,तथा जिला पंचायत कार्यालय अनूपपुर का इंटरनेट कनेक्शन खराब होने के कारण उसको सुधारने बिजली विभाग के खंबे में चढ़ा था,जिस दौरान यह घटना घटित दुर्घटना हुई है।सूर्यप्रताप के अनुसार railtel कंपनी मृत युवक के परिवार को हर्जाने का भुगतान करेगी।
लेकिन बात यहां पर सिर्फ हर्जाने की नहीं है,बल्कि एक इंसान के जीवन की है।क्या कंपनी द्वारा दिए गए हर्जाने से मृत युवक की कमी उसके परिवार में पूरी हो जाएगी।सवाल यह उठता है कि यदि मृत युवक बिजली के खंभों पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़कर काम कर रहा था,तो क्या railtel कंपनी और स्थानीय संचालक द्वारा जरूरी सुरक्षा उपकरण अपने कर्मचारी को उपलब्ध नहीं की कराई गई।क्या बिजली विभाग के खंभों पर चढ़ने के पहले संबंधित विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है,आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है बिजली विभाग या रेलटेल कॉरपोरेशन कंपनी का स्थानीय ठेकेदार…?यह जांच का विषय है, अब देखना है कि आखिर कोतवाली पुलिस इस पर क्या कार्यवाही करती है…?*

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...