लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था
अनूपपुर 12 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के पेटलावद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना की अनुदान राशि का हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित लाडली बहनें उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 25 हजार 930 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 15 करोड़ 21 लाख 5 हजार 300 रुपये की राशि तथा गैस सिलेण्डर रिफिलिंग योजना के लिए जिले के 21 हजार 763 बहनों के खातों में 30 लाख 20 हजार 183 रुपये की राशि एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिले के 53 हजार 515 हितग्राहियों के खातों में 3 करोड़ 21 लाख रुपये की राशि अंतरित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के एक करोड़ 26 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक की राशि, 31 लाख से अधिक बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग की 48 करोड़ से अधिक की राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 320.89 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
समा.क्र./47


