लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण

Date:

Share post:

श्योपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने एवं सुनने जिले में की गई थी व्यवस्था

अनुपपुर 13 अक्टूबर 2025 /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर जिले में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अनुदान राशि का हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार  में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 25 हजार 999 लाड़ली बहनों के खातों में 15 करोड 21लाख 68 हजार 850 की राशि  अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के एक करोड़ 26 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 29 वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की।

समा.क्र./50

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!