विभिन्न पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 अक्टूबर को

Date:

Share post:

कोरबा -: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 23 अक्टूबर 2024 को विभिन्न पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्लेसमेंट कैंप अंतर्गत एनआईआईटी लिमिटेड कंपनी तथा टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्त पदों में एनआईआईटी लिमिटेड कंपनी में आईसीआईसीआई बैंक अंतर्गत रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आयु 20 से 25 वर्ष वेतनमान 22000 एवं कार्य स्थल रायपुर निर्धारित है। एक्सिस बैंक ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर) के 18 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आयु 20 से 30 वर्ष वेतनमान 35000 एवं कार्य स्थल रायपुर निर्धारित है। इसी प्रकार टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अंतर्गत बिजनेस एसोसिएट मैनेजर के 05 पद, लीडर मैनेजर के 10 पद, डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर के 10 पद एवं इंश्योरेंस एडवाइजर के 20 पद के लिए भर्तियां की जाएंगी। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु सीमा 40 वर्ष, वेतनमान 20,000 प्रतिमाह एवं कार्यस्थल कोरबा निर्धारित है। इच्छुक आवेदक 23 अक्टूबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...