शराब पीकर वाहन चलाना पड़ रहा भारी* *ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में 420% की रिकॉर्ड वृद्धि

Date:

Share post:

✍️ अनूपपुर- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS) द्वारा* द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा इस वर्ष *नवंबर 2025 तक 317 ड्रिंक एंड ड्राइव प्रकरण* दर्ज किए जा चुके हैं, जो *वर्ष 2024 के 61 प्रकरणों की तुलना में 420% की उल्लेखनीय वृद्धि* है।

💥*कठोर जुर्माना—अब तक 32 लाख 20 हजार रुपए से अधिक*

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार सख्त जुर्माना कार्रवाई की जा रही है। अब तक *32 लाख 20 हजार रुपए से अधिक* का चालान किया जा चुका है। पिछले *वर्ष 2024 में यह जुर्माना 6,30,500 था , 2025 में जुर्माना कार्यवाही में 411 % की वृद्धि* हुई है। अनूपपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है *शराब पीकर वाहन चलाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

*👉सड़क दुर्घटनाओं पर रोक ही है उद्देश्य*

ड्रिंक एंड ड्राइव सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। लोगों की जान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से जिलेभर में नित प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

📍*कहां-कहां चल रहा है अभियान*

* प्रमुख चौराहों पर रात में विशेष चेकिंग

* हाईवे पर मोबाइल पेट्रोलिंग

* जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से चालक वर्ग को समझाइश

* लगातार सोशल मीडिया अलर्ट व जनजागरूकता प

*”शराब पीकर वाहन चलाना सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ है।”*
नागरिकों से अपील है कि नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।

  1. 📍यातायात पुलिस अनूपपुर

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...